फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   anandpal dead body funeral can be done tomorrow

आनंदपाल के शव का अंतिम संस्कार कल, दुबई से आएगी वांटेड बेटी

Sat, 01 Jul 2017 01:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 01 Jul 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
anandpal dead  body  funeral can be done tomorrow
डेमो पिक - फोटो : डेमो पिक
कुख्यात गैंगस्टर आनन्दपाल के शव का अंतिम संस्कार रविवार को हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक आनंदपाल का परिवार दुबई से उसकी बड़ी बेटी के आने का इंतजार कर रहा है। दुबई में इंजीनियरिंग कर रही आनन्दपाल की बड़ी बेटी पुलिस की वांटेड है। उस पर डेढ़ साल पहले आनन्दपाल को फरार करने का षड़यंत्र रचने का आरोप है।
विज्ञापन


राजस्थान के गैंगस्टर आनंदपाल के शव को शनिवार सुबह परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अदालती आदेश के बाद आनंदपाल के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कल हुआ था। शव फिलहाल आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में है।
विज्ञापन


गांव में जहां बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग एकत्रित हैं, वहीं दूसरी तरफ भारी पुलिस जाब्ता भी मौजूद है। जानकारी के मुताबिक आनंदपाल का परिवार चाहता है कि अंतिम संस्कार उस स्थिति में हो जब उसकी बड़ी बेटी चीनू दुबई से वापस आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन चाह रहे हैं कि आनन्दपाल भाई भी पैरोल पर अंतिम संस्कार में हिस्सा ले सके। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार दोपहर तक अंतिम संस्कार हो सकता है।

छावनी बना सांवराद, चप्पे-चप्पे पर नजर

anandpal dead  body  funeral can be done tomorrow
आनंदपाल सिंह।
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद से ही राजपूत समाज विरोध पर उतरा हुआ है। एेसे में पुलिस हालातों पर नजरें रखी हुई है। चुरू व नागौर में धारा 144 जारी रखी गई है, जिससे कि कानून व्यवस्था बनी रहे।

आनंदपाल के पैतृक गांव में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर के शव को उसकी बेटी को सौंप दिया। मौके पर मामा भी मौजूद थे। इधर, 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी आनन्दपाल के गांव नागौर के सांवराद में तैनात कर दिए गए हैं।

अजमेर आईजी मलिनी अग्रवाल सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, किशनगढ़ व पुष्कर से अतिरक्त जाप्ता बुलाया लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed