{"_id":"59574c4a4f1c1bc4378b4cd6","slug":"anandpal-dead-body-funeral-can-be-done-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आनंदपाल के शव का अंतिम संस्कार कल, दुबई से आएगी वांटेड बेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनंदपाल के शव का अंतिम संस्कार कल, दुबई से आएगी वांटेड बेटी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात गैंगस्टर आनन्दपाल के शव का अंतिम संस्कार रविवार को हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक आनंदपाल का परिवार दुबई से उसकी बड़ी बेटी के आने का इंतजार कर रहा है। दुबई में इंजीनियरिंग कर रही आनन्दपाल की बड़ी बेटी पुलिस की वांटेड है। उस पर डेढ़ साल पहले आनन्दपाल को फरार करने का षड़यंत्र रचने का आरोप है।
राजस्थान के गैंगस्टर आनंदपाल के शव को शनिवार सुबह परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अदालती आदेश के बाद आनंदपाल के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कल हुआ था। शव फिलहाल आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में है।
गांव में जहां बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग एकत्रित हैं, वहीं दूसरी तरफ भारी पुलिस जाब्ता भी मौजूद है। जानकारी के मुताबिक आनंदपाल का परिवार चाहता है कि अंतिम संस्कार उस स्थिति में हो जब उसकी बड़ी बेटी चीनू दुबई से वापस आ जाए।
विज्ञापन
परिजन चाह रहे हैं कि आनन्दपाल भाई भी पैरोल पर अंतिम संस्कार में हिस्सा ले सके। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार दोपहर तक अंतिम संस्कार हो सकता है।

छावनी बना सांवराद, चप्पे-चप्पे पर नजर
आनंदपाल सिंह।
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद से ही राजपूत समाज विरोध पर उतरा हुआ है। एेसे में पुलिस हालातों पर नजरें रखी हुई है। चुरू व नागौर में धारा 144 जारी रखी गई है, जिससे कि कानून व्यवस्था बनी रहे।
आनंदपाल के पैतृक गांव में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर के शव को उसकी बेटी को सौंप दिया। मौके पर मामा भी मौजूद थे। इधर, 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी आनन्दपाल के गांव नागौर के सांवराद में तैनात कर दिए गए हैं।
अजमेर आईजी मलिनी अग्रवाल सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, किशनगढ़ व पुष्कर से अतिरक्त जाप्ता बुलाया लिया है।