{"_id":"5a4debdf4f1c1b1c198b4ce2","slug":"alwar-rajasthan-this-animal-for-the-first-time-in-tiger-century-is-in-a-surprise-forest-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखा ये खूंखार जानवर, हैरान हैं वन अधिकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखा ये खूंखार जानवर, हैरान हैं वन अधिकारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व की सदर रेंज में भेड़िया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व में लगे सीसीटीवी कैमरों में पहली बार एक खूंखार जानवर कैद हुआ है। तब से वन विभाग के आला अधिकारी भी हैरत में हैं। अधिकारियों ने जानवर की तलाश करने के लिए उसकी ट्रेकिंग शुरू कर दी है। फिलहाल जानवर दोबारा नजर नहीं आया है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले में सरिस्का टाइगर रिजर्व की सदर रेंज में भेड़िया दिखाई दिया है। यह पहला मौका है जबकि सरिस्का रिजर्व में भेड़िया देखा गया है। भेड़िया की यह चहलकदमी काली घाटी इलाके के जंगल में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में 10 दिसंबर को कैद हुई थी।
सरिस्का रिजर्व में भेड़िए के होने की जानकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को भी चौंका कर रख दिया है। अब वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम भेड़िए की टेरिटरी को तलाश कर रही है।

गणना के दौरान नहीं पता चला था भेड़ियों का
सरिस्का टाइगर रिजर्व
- फोटो : demo pic
गौरतलब है कि इससे पहले 15 से 22 दिसंबर तक सरिस्का टाइगर रिजर्व में वन्य जीव गणना चली थी। लेकिन गणना के दौरान भेड़िए की मौजूदगी का कोई पता नहीं लग सका था। भेड़िया दिखाई देने के बाद वन कर्मियों की मॉनिटरिंग भी बढ़ा दी गई है।
सरिस्का टाइगर रिजर्व के डीएफओ बालाजी करी ने कहा कि सरिस्का बाघ परियोजना में अब तक भेड़िए की मौजूदगी के कोई संकेत नहीं मिलते थे। लेकिन फोटो सामने आने के बाद दूसरे भेड़ियों की मौजूदगी भी पता लगाई जा रही है। साथ ही, जिस इलाके में भेड़िये की फोटो देखी है। वहां विशेष तौर पर कर्मचारी लगाए गए हैं।