फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   alwar police arrested eight criminal

अलवर में बड़ी कार्रवाई, आठ ईनामी बदमाश पकड़े

Sat, 27 May 2017 05:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 May 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
alwar police arrested eight criminal
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
अलवर की एमआईए थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन सभी बदमाशों पर प्रत्येक पर ईनाम भी घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार को आठ ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर  अलवर पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रत्येक पर 3000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। सभी आरोपित बावरिया गिरोह के सदस्य हैं और भरतपुर जिले के रहने वाले हैं। आरोपित विभिन्न राज्यों में विभिन्न वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एमआईए थाना पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने अब तक 21 वारदात करना कबूल किया है। इसमें नकदी और आभूषण चोरी करना बताया जा रहा है।


गिरोह की ओर से रात के समय मकानों को निशाना बनाया जाता। जिसमें ये लोग घर में सो रहे परिवारों को बाहर से कमरा बंद कर देते हैं और दूसरे कमरे में रखी नकदी—जेवरात चुराकर फरार हो जाते हैं। पुलिस मामले में सभी आरोपितों से और कई मामलों के खुलासे की संभावना को देखते हुए पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed