{"_id":"592965cf4f1c1b99445360ed","slug":"alwar-police-arrested-eight-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर में बड़ी कार्रवाई, आठ ईनामी बदमाश पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलवर में बड़ी कार्रवाई, आठ ईनामी बदमाश पकड़े
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 May 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
अलवर की एमआईए थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन सभी बदमाशों पर प्रत्येक पर ईनाम भी घोषित किया हुआ है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को आठ ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर अलवर पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रत्येक पर 3000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। सभी आरोपित बावरिया गिरोह के सदस्य हैं और भरतपुर जिले के रहने वाले हैं। आरोपित विभिन्न राज्यों में विभिन्न वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एमआईए थाना पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने अब तक 21 वारदात करना कबूल किया है। इसमें नकदी और आभूषण चोरी करना बताया जा रहा है।
गिरोह की ओर से रात के समय मकानों को निशाना बनाया जाता। जिसमें ये लोग घर में सो रहे परिवारों को बाहर से कमरा बंद कर देते हैं और दूसरे कमरे में रखी नकदी—जेवरात चुराकर फरार हो जाते हैं। पुलिस मामले में सभी आरोपितों से और कई मामलों के खुलासे की संभावना को देखते हुए पूछताछ कर रही है।