फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ajmer Police grabbed for land, accused of Dalit family

जमीन हथियाने के लिए पुलिस की दबंगई, दलित परिवार का आरोप

Mon, 18 Dec 2017 07:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 18 Dec 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
Ajmer Police grabbed for land, accused of Dalit family
अजमेर एसपी कार्यालय पहुंची पीड़ित महिलाएं - फोटो : amar ujala
दलित परिवार की जमीन को हथियाने के लिए एक पुलिसकर्मी पर अपने पद के दुरूपयोग का आरोप लगा है। वहीं थाना पुलिस पर भी पीड़ित पक्ष की सुनवाई नहीं करने की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक से की गई है।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अजमेर जिले का है। यहां आरपीएससी कार्यालय के पीछे स्थित बंधिया गांव निवासी बसंती भील ने आरोप लगाया है कि योगेश कुमार पुलिस में सिपाही है और वह उनकी जमीन को हथियाना चाहता है। इसको लेकर कई बार उनके साथ मारपीट भी कर चुका है। आज सुबह भी योगेश वर्दीधारी पुलिसकर्मियों को उनकी जमीन पर लाया और उसकी बाड़ को हटाकर कब्जा करने लगा। इसका विरोध किया तो योगेश व अन्य पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। जिसमें उनके चोटें भी आई। इसकी शिकायत देने जब सिविल लाइंस थाना पहुंचे तो वहां पर भी उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


ऐसे में पीड़ित पक्ष ने एसपी से योगेश कुमार व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। बसंती ने बताया कि पूर्व में भी योगेश व उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने जब सिविल लाइसं थाने में शिकायत दी तो पुलिस ने योगेश के परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसके ही परिवार को पाबंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसंती ने बताया कि एसपी ने उन्हें जांच करवाकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed