{"_id":"59187b5c4f1c1b413a85086f","slug":"after-the-quarrel-the-victim-s-wife-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के बाद इतना पीटा कि पत्नी की जान ही चली गई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े के बाद इतना पीटा कि पत्नी की जान ही चली गई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 May 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर में रविवार को पति—पत्नी के बीच झगड़े में पत्नी की जान चली गई। इस घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दांतारामगढ़ थाना इलाके के दूदवा गांव निवासी शिवरतन गोस्वामी यहां एक गैस एजेंसी पर मैकेनिक हैं और करीब डेढ साल से देवीपुरा कोठी इलाके में किराए का मकान लेकर रहता है। शनिवार को उसका पत्नी चंदा देवी से किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान पिटाई से उसकी मौत हो गई।
इसके बाद शिवरतन मकान को ताला लगाकर फरार हो गया। रविवार को चंदा की मां बेटी से मिलने सीकर आई थी। मकान को ताला लगा देखकर उन्होंने बेटी को फोन लगाया तो फोन बंद मिला तो उसकी चिंता होने लगी। इस पर किसी अनहोनी की आशंका से उन्होंने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का गेट तोड़कर अंदर जाकर देखा तो अंदर चंदा मृत पड़ी हुई थी। पुलिस अधीक्षक विनीत राठौड़ , एएसपी डाॅ तेजपाल सिंह, सीओ सिटी हवा सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश कर रही है।