{"_id":"5a5cb57c4f1c1b7d268b490f","slug":"after-the-murder-people-aggrieved-more-than-half-a-dozen-houses-and-demolition-shops-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद उग्र हुए लोग, आधा दर्जन से अधिक मकान-दुकान में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के बाद उग्र हुए लोग, आधा दर्जन से अधिक मकान-दुकान में तोड़फोड़
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
बवाल के बाद एक मकान में लगी आग और उठता धुआं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर जिले के लोहावट थाना क्षेत्र में शराब के अवैध करोबार को लेकर की गई हत्या के मामले में आज बवाल मच गया। लोगों ने यहां शव उठाने से इनकार कर दिया और करीब आधा दर्जन मकानों-दुकानों में तोड़फोड़ की।
जानकारी के अनुसार, आपसी रंजिश के चलते बीते दिन सामराऊ गांव में स्थित भेड़ निवासी हनुमानराम की गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया। आज यहां दिनभर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाइश की, लेकिन बात नहीं बनी। गुस्साए लोगों ने सामराऊ गांव में करीब आधा दर्जन से अधिक मकानों और पांच दुकानों को आग के हवाले कर दिया।
इस दौरान उग्र हुई भीड ने पुलिस और आरएसी जवानों पर जमकर पथराव भी किया। बचाव में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को नियंत्रित किया। फिलहाल मौके पर स्थिति तवानपूर्ण बनी हुई है।

ये रखी मांगे, जानिए
मौके पर जमा लोग
- फोटो : amar ujala
बवाल बढ़ने की सूचना पर जिला कलक्टर रवि सुरपुर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवि भी मौके पर पहुंचे।
यहां जाट समाज के लोगों ने सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने, लोहावट थानाधिकारी सहित पूरे पुलिस थाने को निलंबित करने, मतौड और देचू थानाधिकारी को भी निलंबित करने, मृतक के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता, पत्नी को सरकारी नौकरी देने, मृतक का घटना स्थल पर ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने, पूरे हत्याकांड की जांच औसियां वृताधिकारी से करवाने, मृतक का अंतिम संस्कार सरकार से जमीन आवंटन करवा अलग से करवाने और मृतक को शहीद का दर्जा दिलाने सहित अन्य मागें रखी।
जानकारी के अनुसार, अब दिव्या मदेरणा, पूर्व औसिया प्रधान नारायण डाबडी और खींवसर से विधायक हनुमान बेनीवाल इस पूरे मामले में अगुवानी कर रहे हैं।