{"_id":"592ae9134f1c1b0015bdab5a","slug":"after-ib-alert-security-arrangements-in-mandhadipur-balaji-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी अलर्ट के बाद मेंहदीपुर बालाजी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईबी अलर्ट के बाद मेंहदीपुर बालाजी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 May 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
कमांडो
- फोटो : File photo
देशभर में राजस्थान समेत चार राज्यों में खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद प्रदेश में भीड़-भाड़ वाली जगहों व प्रमुख मंदिर क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके चलते रविवार को दौसा जिले में जयपुर आगरा राजमार्ग पर मेहंदीपुर बालाजी में हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। वहीं, सादा वर्दी में भी बालाजी मंदिर के आसपास भी सुरक्षाकर्मी ने गश्त की।
सूत्रों के मुताबिक आईबी ने पूर्वी राजस्थान के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाने व संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अलर्ट जारी किया था। इसके बाद जिला पुलिस के दर्जन भर सशस्त्र जवानों को मेंहदीपुर बालाजी कस्बे में अलग-अलग जगहों पर तैनात कर दिया गया। कस्बे में प्रवेश के दौरान बालाजी बस स्टैण्ड के पास, टोडाभीम और आसपास की अन्य बाइपास रोड पर पुलिस की टीमों ने वाहनों की सघन जांच की।
मानपुर पुलिस ने बताया कि देश में आतंकी घुसपैठ की आशंका के बाद आईबी ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया था। इसके बाद सशस्त्र जवान तैनात किए हैं।