{"_id":"59662f184f1c1b344e8b48b4","slug":"additional-income-tax-commissioner-s-office-and-cbi-raids-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त आयकर आयुक्त के दफ्तर व घर पर सीबीआई छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिरिक्त आयकर आयुक्त के दफ्तर व घर पर सीबीआई छापा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 12 Jul 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई छापा
- फोटो : PTI
आयकर विभाग में एक अतिरिक्त आयकर आयुक्त के दफ्तर और घर पर सीबीआई की टीम ने आज छापा मारकर खलबली मचा दी।
यह कार्रवाई अतिरिक्त आयकर आयुक्त अरविंद कुमार के जोधपुर स्थित आवास और दफ्तर की गई। आईआरएस अफसर अरविंद कुमार हाल ही में रांची, बिहार से ट्रांसफर होकर राजस्थान आए है। इसके बाद उन्होंने जोधपुर में ज्वाइन किया।
जानकारी मिली है कि वर्ष 2016—17 में प्राइवेट कम्पनियों के आयकर निर्धारत में अनियमितताओं की शिकायतों पर सीबीआई ने रांची में छापेमारी की कार्रवाई की थी। तब अरविंद कुमार वहीं पदस्थापित थे।
सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि अरविंद कुमार के खिलाफ वर्ष 2016—17 में प्राइवेट कंपनियों के आयकर निर्धारण की फाइलों को कोलकता से रांची में मंगवाकर उन्हें गलत तरीके से फायदा का मामला सामने आया है। इसकों लेकर सीबीआई ने रांची के प्रिसिंपल आयकर आयुक्त के साथ ही अधिकारियों व अन्य के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं, पीसी अधिनियम के तहत षडयंत्र व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज जांच की। जिसमें कोलकता, रांची सहित 23 स्थानों पर छापे की कार्यवाही की गई।