फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   accused arrested for inflammatory speech and inciting violence in a relly for ganster anandpal

गैंगस्टर की श्रद्धांजली सभा में भड़काऊ भाषण एवं हिंसा उकसाने के मामले में दिल्ली से महिला गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 16 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
accused arrested for inflammatory speech and inciting violence in a relly for ganster anandpal
सांवराद में जलाई गई एसपी नागौर की कार - फोटो : Vishnu Sharma
प्रदेश के गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के पैतृक गांव में चार दिन पहले आयोजित हुई श्रद्दांजली सभा के दौरान भड़काऊ भाषण देने और वहां शामिल लोगों को हिंसा के लिए भड़काने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो जनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आईजी मालिनी अग्रवाल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी महिपाल सिंह पुत्र धूड सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी विजय पैलेस, सदर बाजार, मकराना हाल गोविन्द नगर, खातीपुरा रोड, झोटवाड़ा जयपुर है। इसके अलावा गिरफ्तार सीमा राघव पत्नी महेन्द्रपाल सिंह चौहान उम्र 37 वर्ष नजफगढ़, दिल्ली की रहने वाली है। 
विज्ञापन


सीमा राघव की गिरफ्तारी के लिए गोठन थानाप्रभारी भारत रावत, डाॅक्टर गीता बिश्नोई उनि, पुलिस थाना कोतवाली, एएसआई भंवरलाल व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई थी। जिन्होंने सीमा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान की गई फोटोग्राफी, विडियोग्राफी, ड्रॉन फोटोग्राफी तथा वाहनों के आधार पर और मुलजिमानों की पहचान की जा रही है। साथ ही, भड़काउ भाषण देने वाली सीमा ने भी काफी लोगों के नाम बताये हैं। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाने की संभावना है। 


 

इन गंभीर आपराधिक धाराओं में दर्ज हुए है मुकदमे

accused arrested for inflammatory speech and inciting violence in a relly for ganster anandpal
हुंकार रैली श्रद्धांजली सभा में लोगों का हुजूम - फोटो : Vishnu Sharma
आईजी मालिनी अग्रवाल ने बताया कि नागौर के गांव सांवराद में आनन्दपाल सिंह एनकाउंटर मामले में 12 जुलाई को राजपूत व रावणा राजपूत समाज द्वारा आक्रोश रैली, हुंकार रैली श्रद्धांजली सभा में लोगों को उपद्रव करने, जगह—जगह आगजनी, पथराव तथा रास्ता जाम करने व उपद्रवियों द्वारा रेल्वे ट्रेक को आग लगाने, रेल्वे लाईन उखाड़ने, रेल्वे स्टेशन पर तोड़फोड़ कर कर्मचारियों को बंधक बनाकर केरोसीन डालकर जलाने का प्रयास करने, पुलिस अधीक्षक के वाहन को जलाने, उपद्रवियों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ गम्भीर मारपीट करने तथा उपद्रवियों द्वारा पुलिस जाप्ता से हथियार छीनकर ले जाने के मामले में धारा 147, 148, 149, 342, 363, 366, 354, 283, 325, 326, 435, 332, 353, 307, 397, 109, 120बी भादस 3/25, 3/27 आम्र्स एक्ट, 3, 4 पीडीपीपी एक्ट के तहत जसवंतगढ़ पुलिस थाना, नागौर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

भड़काऊ शब्दों का प्रयोग कर हिंसा भड़काई गई

accused arrested for inflammatory speech and inciting violence in a relly for ganster anandpal
सांवराद में उपद्रवियों ने रेलवे ट्रेक उखाड़ा - फोटो : Vishnu Sharma
आईजी मालिनी अग्रवाल के निर्देशन में नागौर एसपी परिस देशमुख द्वारा लगातार कैम्प कर लाडनूं पुलिस थाना द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। जिसके तहत आज रविवार को अनुसंधान अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, टोंक अवनीश कुमार के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।    
 
पुलिस के मुताबिक श्रद्धांजलि सभा के दौरान भीड़ को सीमा राघव द्वारा विशेष रूप से भड़काऊ भाषण देकर और खुद अपने द्वारा लोगों को रेल्वे ट्रेक उखाड़ने, स्टेशन में आग लगाने एवं पुलिसकर्मियों को जलाने जैसे भड़काऊ शब्दों का प्रयोग कर हिंसा भड़काई गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed