फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   acb trap in kota jail

इस भूख ने पहुंचाया जेलर बत्तीलाल को सलाखों के पीछे

Tue, 04 Apr 2017 05:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 04 Apr 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
acb trap in kota jail
बत्तीलाल
खाना बन गया हो तो ले आओ, मुझे भूख लगी है। कोटा जेलर बत्तीलाल मीणा के इस फरमान का मतलब कुछ अलग था। इसके चलते वे सलाखों के पीछे पहुंच गए।
विज्ञापन


कोटा सेंट्रल जेल के कार्यवाहक जेलर बत्तीलाल मीणा इस कोड वर्ड में रिश्वत की मांग करते थे। उन्हे एसीबी ने सोमवार की रात 12500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके बाद मंगलवार को कोटा जेल पर छापा मारा गया और कई अहम तथ्य जुटाए गए। इस छापे में 50 से अधिक आरएसी के जवान तथा कई आला अफसर शामिल थे। मीणा द्वारा कैदियों के परिजनों से पैसे लेने की शिकायत मिल रही थी। पैसे लेने के बदले वे कैदियों को जेल भी ही सुख—सुविधाएं मुहैया करवाते, जिसमें उन्हें परेशान नहीं करना भी शामिल था।


एसीबी के एसपी किरण कंग ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से जेलर द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायतें मिल रही थीं। इसकी जांच के बाद पता लगा कि डिप्टी जेलर बत्ती लाल मीणा रंगबाड़ी निवासी दलाल राजू उर्फ हंसराज के साथ मिलकर जेल में रिश्वत लेने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


छापे के दौरान टीम ने बीती रात बत्तीलाल जेल के बाहर सड़क पर दलाल राजू से रुपए लेते समय धर लिया। इसी दौरान टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

जब भी बत्तीलाल की डील को लेकर राजू से बात होती, तो उनका कोडवर्ड था, खाना बन गया हो तो ले आओ मुझे भूख लगी है। अब एसीबी दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed