{"_id":"5a1ffe374f1c1b72548c06a2","slug":"acb-trap-in-alwar-nayab-tehsildar-and-patwari-arrested-for-taking-bribe-of-rs-1-40-000","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार एवं पटवारी 1 लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नायब तहसीलदार एवं पटवारी 1 लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 30 Nov 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
bribe
- फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नायब तहसीलदार और एक पटवारी को 1 लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई राजस्थान के अलवर जिले में की गई।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि परिवादी प्रवीण कुमार शर्मा (ओएसिस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड) ने एसीबी चौकी अलवर में यह शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसने ग्राम मुंडावर, उप तहसील नारायणपुर, जिला अलवर में 19 बीघा जमीन रिसोर्ट एवं आवासीय जिला बनाने के लिए खरीद रखी थी।
इस भूमि को आवासीय विला में रूपांतरण करने के एवज में नायब तहसीलदार भगवान सहाय एवं पटवारी नंदराम 2 लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत की राशि मांग कर रहे हैं। तब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलवर सैलम मोहम्मद के नेतृत्व में शिकायती मांग का सत्यापन करवाया गया।

Trending Videos
कार्यवाहक तहसीलदार के पद पर है फिलहाल आरोपी
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आज परिवदी को रिश्वत की रकम लेकर भेजा गया। जहां 1 लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत पटवारी के मार्फत लेते ही एसीबी ने ईशारा मिलने पर नायब तहसीलदार एवं पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी भगवान सहाय फिलहाल थानागाजी तहसील का कार्यवाहक तहसीलदार है। हालांकि, वह मूल रुप से नारायणपुर उप तहसील, थानागाजी तहसील, जिला अलवर में नायब तहसीलदार है। इसी तरह, गिरफ्तार आरोपी नंदराम ग्राम मंडावरा का पटवारी है।