फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ACB rajasthan raid in Women and Child Development Department dausa office

महिला एवं बाल विकास विभाग के दफ्तर में एसीबी का छापा, मचा हड़कंप 

Tue, 09 Jan 2018 07:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 09 Jan 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
ACB rajasthan raid in Women and Child Development Department dausa office
demo pic - फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग के दफ्तर में छापा मारा। ब्यूरो की इस कार्रवाई से महकमे के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


आईजी वीके सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई राजस्थान के दौसा जिले में स्थित महिल एवं बाल विकास विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। आईजी वीके सिंह के मुताबिक पिछले दिनों महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान ने राजसिको के मार्फत 12 करोड़ 98 लाख 75 हजार 200 रूपए की स्टील फर्नीचर क्रय किए थे।
विज्ञापन


राजसिको ने अनुबन्ध दरों पर राजसिको से सम्बन्धित 21 आपूर्तिकर्ता फर्मों के मार्फत टेबल, कुर्सी, आलमारी स्टील फर्नीचर की खरीद किए है। जिसकी आपूर्ति सम्बन्धित सीडीपीओ को की गई। इस बीच एसीबी को आपूर्ति किए गए माल की गुणवत्ता खराब होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी की कार्रवाई में मिली यह खामियां

ACB rajasthan raid in Women and Child Development Department dausa office
मिलीभगत - फोटो : Demo pic
जिस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शिकायत दर्ज कर सत्यापन के लिए आज महिला एवं बाल विकास, दौसा (शहर) व सी.डी.पी.ओ. दौसा (ग्रामीण) को मैसर्स खण्डेलवाल एण्टरप्राईजेज, जयपुर के द्वारा सप्लाई की एसएमएमई के सहयोग से तथा राजसिको एवं सप्लायर फर्म मैसर्स खण्डेलवाल एण्डरप्राईजेज के प्रतिनिधियों को उपस्थिति में चैक किया गया।

जांच के दौरान गुणवत्ता खराब होने के साथ-साथ सभी फर्नीचर के वजन में निर्धारित मापदण्ड की तुलना में भारी कमी पाई गयी है। जिसमें पाया गया कि स्टील आलमारी का वजन 38.400 किलोग्राम होना चाहिए था। वह वजन मात्र 21.600 किलोग्राम पाया गया है तथा स्टील शीट की मोटाई .9 एम.एम. की बजाय .6 एम.एम. पाई गई।

 

सभी विभा​गीय अधिकारियों ने बरती यह लापरवाही

ACB rajasthan raid in Women and Child Development Department dausa office
आपूर्तिकर्त्ता फर्मों से मिलीभगत की जांच - फोटो : demo pic
इसी प्रकार शिकायत के सिलसिले में मैसर्स खण्डेलवाल एण्टरप्राईजेज की फैक्ट्री को चैक किया गया तो राजसिको के द्वारा वांछित गुणवत्ता का माल तैयार करने की सुविधा फैक्ट्री पर नहीं पायी गयी थी। इस प्रकार गड़बड़ी के केन्द्र में राजसिको द्वारा वर्कऑर्डर जारी करते समय विशिष्टताएं आधी-अधूरी लिखी गई थी।

माल आपूर्ति लेने से पहले ना तो राजसिको ने और नाहीं आईसीडीए विभाग के अधिकारियों ने गुणवत्ता की जांच की। राजसिको व आई.सी.डी.एस. के अधिकारियों की आपूर्तिकर्त्ता फर्मों से मिलीभगत की जांच पुलिस इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed