{"_id":"593bca624f1c1b901c9cbc2e","slug":"acb-arrest-an-agent-of-corrupt-sub-inspector-from-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और स्कूटर छोड़ने के लिए ASI ने मांगे 50 हजार, 30 हजार रुपए लेते दलाल अरेस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति और स्कूटर छोड़ने के लिए ASI ने मांगे 50 हजार, 30 हजार रुपए लेते दलाल अरेस्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Jun 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
bribe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के कथित मामले में फंसी एक महिला का स्कूटर छोड़ने और पति से रिमांड के दौरान सख्ती नहीं बरतने के लिए उदयपुर पुलिस के एएसआई ने 50 हजार रुपए की डिमांड की। बाद में मामला 30 हजार रुपए में तय हुआ। एसीबी ने ये राशि लेते एएसआई के दलाल को अरेस्ट कर लिया जबकि एएसआई फरार हो गया।
एसीबी को मिली शिकायत के अनुसार, शहर के भुवाणा क्षेत्र के गांधीनगर निवासी लक्ष्मी पत्नी संदीप परिहार को प्रतापनगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। जिसे बाद में जमानत मिल गई। जांच अधिकारी एसआई जगदीश चन्द्र सेन ने लक्ष्मी के स्कूटर को जांच के दौरान जब्त कर थाने में रखवा दिया था। जमानत पर छूटने के बाद लक्ष्मी स्कूटर लेने पहुंची तो जगदीश सेन ने उसके पति को फंसाने की धमकी दी। उसने स्कूटर को छोड़ने व पति को बचाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
लक्ष्मी ने यह राशि देने से मना कर दिया तो जगदीश ने प्रतापनगर पोस्ट ऑफिस के पीछे रहने वाले सलीम पुत्र शफी मोहम्मद से मिलने को कहा। सलीम यह मामला 30 हजार में सुलझाने पर उसे रजामंद कर लिया। उधर, लक्ष्मी ने एसीबी को इसकी शिकायत कर दी। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी के सीआई हरिशचन्द्र सिंह, मुकेश सोनी की टीम ने आरोपित सलीम को गांधीनगर से 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एएसपी राजेश भारद्वाज ने बताया कि दलाल की सूचना पर ब्यूरो की टीम आरोपी एसआई को पकड़ने प्रतापनगर थाने पहुंची, लेकिन उससे पहले ही उसे भनक लग गई और वह मौके से भाग गया। फिलहाल टीम ने थाने में उसके कमरे को सील कर दिया है। पैतृक आवास काकरवा भूपालसागर में भी एक टीम रवाना की गई है।