फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   abdul subhan qureshi, taukir, rajasthan ats reached delhi introgation for terrorist taukir

भारत के 'बिन लादेन' से पूछताछ करने दिल्ली पहुंची राजस्थान एटीएस, 10 साल से था वांटेड

Tue, 23 Jan 2018 01:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 23 Jan 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
abdul subhan qureshi, taukir, rajasthan ats reached delhi introgation for terrorist taukir
abdul subhan qureshi - फोटो : kumar sanjay
देश के मोस्ट वांटेड आतंकवादी अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर से राजस्थान एटीएस भी पूछताछ करेगी। आतंकी तौकीर आखिरकार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


राजस्थान से एक उपाधीक्षक के नेतृत्व में स्पेशल टीम आज दिल्ली पहुंची। यह टीम अन्य राज्यों की पुलिस टीम के साथ तौकीर से संयुक्त पूछताछ में शामिल होगी। पिछले 10 साल से अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर राजस्थान एसओजी पुलिस का मोस्ट वांटेड था।
विज्ञापन


इसके अलावा गुजरात, दिल्ली और कर्नाटक राज्यों की पुलिस का वांटेड था। कई जगह देश विरोधी आतंकी गतिविधियों, बम ब्लास्ट की घटनाओं के बाद पुलिस ने अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर को नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौकीर समेत पांच वांटेड

abdul subhan qureshi, taukir, rajasthan ats reached delhi introgation for terrorist taukir
abdul subhan qureshi - फोटो : kumar sanjay
इसी तरह, वर्ष 2008 में एसओजी राजस्थान ने राजस्थान में प्रतिबंधित सिमी संगठन की स्लीपर सेल खड़ी करने और फंडिंग उपलब्ध करवाने के आरोप में तौकीर व अन्य आतंकियों के खिलाफ एसओजी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था।

इसमें 14 आरोपी गिरफ्तार हो चु​के थे। जबकि तौकीर समेत पांच आरोपी राजस्थान एसओजी के वांटेड थे। इनमें चार वांटेड आरोपियों के गुजरात और महाराष्ट्र की जेलों में बंद है। सिर्फ अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर ही फरार चल रहा था।

जयपुर बम ब्लास्ट के बाद भी तौकीर का नाम सामने आया था। कल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ने के बाद तौकीर से पूछताछ के लिए राजस्थान एसओजी की टीम भी दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed