फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a women murdered to her baby child in jaipur

दुधमुुही बच्ची की हत्यारी मां बोली, मुझे मिला था बलि का आदेश

Thu, 20 Apr 2017 07:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 20 Apr 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
a women murdered to her baby child in jaipur
आरोपी मां पिंकी - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर के प्रताप नगर इलाके में मंगलवार को टोने-टोटके और झाड़-फूंक के प्रभाव में आकर एक महिला ने अपनी चार माह की दुधमुंही बच्ची की ही हत्या कर डाली। बुधवार देर रात को प्रताप नगर थाना पुलिस ने आरोपी मां पिंकी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के पिता महेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मंगलवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन


आरोपी पिंकी सेक्टर 18, प्रताप नगर में रहने वाली है। पूछताछ में सामने आया कि पिंकी मानसिक रुप से परेशान है। वह टोने—टोटके और झाड़—फूंक में विश्वास करती है। उसका उपचार चल रहा था। उसने बताया कि उस पर ऊपरी साये का प्रभाव रहता है। उपरी साये ने ही उसे आदेश दिया था कि अगर वह अपनी चार माह की बेटी की बली दे देगी तो पति महेंद्र सिंह और चार साल के बेटे को जीवन में हमेशा सफलता ही मिलेगी।
विज्ञापन


थानाप्रभारी इस्लाम खान ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे मासूम बेटी अर्पिता को पड़ौसी गोपाल सिंह के घर में बने पानी के टैंक में डूबोकर मार डाला और उपर से ढक्कर लगाकर मनगढंत कहानी रचते हुए चिल्लाने लगी कि उसकी बेटी को लाल साड़ी पहनी हुई एक महिला गोद से छीनकर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने बच्ची व संदिग्ध महिला की तलाश शुरु की तब पिंकी के पड़ोसी गोपाल सिंह के मकान का दरवाजा खुला नजर आया। संदेह होने पर पुलिस ने घर में घुसते ही टैंक का ढक्कन उठाकर देखा तो बच्ची का नजर शव आया। क्योंकि बच्ची अंतिम बार मां पिंकी के पास ही थी।


उसकी बातों पर भी पुलिस को संदेह हो रहा था। इसके बाद देर रात तक चली पूछताछ के बाद पिंकी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। तब पुलिस ने  पिंकी को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed