फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A women got death in road accident late night in jaipur

सड़क पर रौंदी संवेदना, महिला को कुचल भागी कार, फिर कुत्ता सूंघता रहा शव

Mon, 18 Sep 2017 10:37 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 18 Sep 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
A women got death in road accident late night in jaipur
शव क्षत—विक्षत हो गया, मौके पर मौत - फोटो : Vishnu Sharma
मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। जिसमें आधी रात को तेज रफ्तार कार का कहर टूटा और राह चलती महिला कार की चपेट में आ गई। हादसे में मौत का शिकार हुई महिला का शव काफी देर तक सड़क के बीच पड़ा रहा और शव को कुत्ता सूंघता रहा।
विज्ञापन


आखिरकार सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उठवाकर मोर्चरी पहुंचाया। दुर्घटना अनुसंधान ईकाई दक्षिण मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक हादसे की शिकार 28 वर्षीया पांचू देवी जालौर जिले में सांचौर की रहने वाली थी।
विज्ञापन


वह अपने पति हरिचंद जोगी व अन्य परिवार के साथ  जयपुर में अजमेर रोड पर सुशीलपुरा पुलिया के नजदीक सड़क किनारे रावण के पुतले बनाने का काम करती थी। वहीं खानाबदोश रहते थे। देर रात करीब 12 बजे बौंछारें आने पर पांचू देवी कागज व पुतलों के भीगने के डर से जाग गई और फिर सड़क पार कर उन्हें ढकने जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवारा कुत्ता शव को सूंघता रहा, राहगीर गुजरते चले गए

A women got death in road accident late night in jaipur
सड़क दुर्घटना - फोटो : Demo pic
सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार लक्जरी कार ने पांचू देवी को टक्कर मारी और उसे करीब 800 मीटर तक ​घसीटते हुए ले गई। इससे पांचू देवी का शव क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, कार का ड्राइवर गाड़ी भगाकर ले गया। इसके बाद पांचू देवी का शव वहीं पड़ा रहा।

तब तक पांचू के परिजन और आसपास फुटपाथ पर मौजूद लोगों की नींद खुल गई। इस बीच आवारा कुत्ता शव को सूंघता रहा। राहगीर गुजरते चले गए। काफी देर बाद मोहल्लेवासी इकट्ठा हुए और शव पर लाकर कपड़ा डाला। इसके बाद पुलिस को सूचना ​दी। तब मौके पर पहुंची दुर्घटना थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचवाया। दुर्घटना कर भागी कार की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed