फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A woman Jen, secretary and Sarpanch arrested, ACB trap

एसीबी की कार्रवाई: रिश्वतखोर महिला जेईएन, सचिव और सरपंच गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2017 06:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 12 Jul 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
A woman Jen, secretary and Sarpanch arrested, ACB trap
रिश्वतखोर महिला जेईएन - फोटो : Amar Ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही आॅफिस में तैनात कनिष्ठ अभियंता, सचिव और सरपंच को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एनिकट का बिल पास कराने की एवज में रिश्वत ली थी।
विज्ञापन


एसीबी के आईजी वीके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रीती सैन है। वह मावासा वाटरशेड कार्यालय, कोटा में जेईएन के पद पर कार्यरत है। एसीबी ने आज महिला जेईएन को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। साथ ही, इसी कार्यालय में पदस्थापित ग्राम सचिव सुरेश और मावासा सरपंच रमेश को 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


परिवादी फारुख ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि मवासा वाटर साइट कार्यालय द्वारा उसे एनिकट निर्माण के कार्य का ठेका दिया गया था।

शिकायत का सत्यापन होने पर रचा गया ट्रैप, जिसमें...

A woman Jen, secretary and Sarpanch arrested, ACB trap
bribe
​परिवादी के अनुसार एनिकट निर्माण कार्यों के करीब 2 लाख 40 हजार रुपयों के बकाया बिल अटके हुए थे। इन बिलों को पास कर भुगतान करने की एवज में मवासा वाटर शेड कार्यालय में पदस्थापित कनिष्ठ अभियंता प्रीती सेन ने 45 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। साथ ही, सचिव सुरेश और मवासा सरपंच रमेश द्वारा 18 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।

इस पर एसीबी के एएसपी चंद्रशील ठाकुर के नेतृत्व में एसीबी टीम गठित की गई। शिकायत का सत्यापन होने पर ट्रैप रचा गया। जिसमें आज कनिष्ठ अभियंता प्रीती सेन को जिला परिषद ​स्थित उनके आॅफिस में रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। वही, सचिव सुरेश को एरोड्रम सर्किल के पास से पकड़ा और सरपंच रमेश को कैथून में पकड़ा।

एसीबी अब आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। साथ ही, इस रिश्वत प्रकरण में और किसकी भूमिका है इसकी भी एसीबी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed