{"_id":"59f7246e4f1c1b72548b9dd6","slug":"a-woman-attacked-on-her-father-s-sister-for-property","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'यशोदा' बन जिस बुआ ने पाला, उसी के साथ ये क्या कर डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'यशोदा' बन जिस बुआ ने पाला, उसी के साथ ये क्या कर डाला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
जिसे पाल पोसकर बड़ा किया। उसी ने आज अपनी बुआ और उसके परिवार पर ससुराल वालों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में बुआ और बीच बचाव में आया पड़ोसी भी घायल हुआ है।
मामला राजस्थान के अजमेर का है। यहां के अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश रोड नगरा पर रहने वाली नेहा शर्मा ने बताया कि साक्षी कौशिक उसके भाई की बेटी है। उसके भाई-भाभी की मृत्यु के बाद से साक्षी को उसी ने पाला पोसकर बड़ा किया। कुछ समय पहले साक्षी ने पंकज शर्मा नामक व्यक्ति से शादी कर ली। शादी के समय भी साक्षी घर से नगदी व गहने ले गई थी। इसके बाद अपने पति पंकज और ससुराल वालों के बहकावे में आकर उसने सम्पति का केस उनके खिलाफ कर दिया। इसको लेकर पूर्व में भी साक्षी ने हमले करवाए। आज सुबह भी उनसे मारपीट की गई।

Trending Videos
आते ही शुरू कर दी मारपीट
fight
आज भी साक्षी अपने पति पंकज, जेठ पुष्पेन्द्र, उमेश व उनके साथियों के साथ लकड़ी सरियों से लैस होकर आई। आते ही उन्होंने बुआ से मारपीट कर दी। इससे उसका दांत टूट गया और अन्य जगह भी चोटें आई।
बीच-बचाव करने पड़ोस में ही रहने वाले प्रकाश सोनी आए तो उन्होंने उस पर भी लाठी सरिए से वार किया। इससे प्रकाश को भी चोट आई। सूचना पर पहुंची अलवर गेट थाना पुलिस ने दोनों को लहूलुहान हालत में जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल मुआयना करवाया गया। पुलिस ने साक्षी सहित अन्य परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।