{"_id":"5a046b734f1c1b7a548bbdda","slug":"a-student-got-death-in-road-accident-of-his-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस स्कूल में पढ़ता था स्टूडेंट, उसी की बस ने ली जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिस स्कूल में पढ़ता था स्टूडेंट, उसी की बस ने ली जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 09 Nov 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
बस के टायरों के बीच फंसी स्कूटी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त से मिलने जा रहे स्कूटी सवार छात्र की मौत उसी स्कूल की बस की चपेट में आने से हो गई जिसमें वह खुद पढ़ता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है। हादसे में छात्र की स्कूटी टायरों के बीच फंसकर घिसटती चली गई।
यह हादसा हुआ राजधानी जयपुर में मानसरोवर इलाके के मांग्यावास में। हादसे का शिकार हर्षित जैन मानसरोवर में स्वर्ण पथ का रहने वाला था। वह सेंट एंजेल्स स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हर्षित घर से स्कूटी लेकर पत्रकार कॉलोनी में रहने वाले दोस्त से मिलने जा रहा था। इस दौरान मांग्यावास चौराहे पर दूसरी तरफ से आ रही सेंट एंजल्स स्कूल की बस ने साइड से टक्कर मार दी। इससे स्कूटी बस के टायरों के बीच फंस गई।
हर्षित के पिता मृदुल जैन ने बताया कि इस साल स्कूल प्रशासन ने पूरे साल की फीस एकमुश्त मांगी थी। आर्थिक तंगी की वजह से वे फीस जमा नहीं करवा सके। इससे हर्षित इस सत्र में स्कूल ही नहीं जा पाया। वहीं, स्कूल के डायरेक्टर अभय कुमार का कहना है कि हर्षित इस सत्र में बिना कोई कारण बताए अनुपस्थित चल रहा था। वहीं, बस का ड्राइवर बूंदी, बासनी निवासी शैतान सिंह है।