{"_id":"5981bed94f1c1b24088b4dca","slug":"a-police-sub-inspector-arrested-by-acb-taking-bribe-in-baran","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआर लगाने की एवज में मांगी 1 लाख की रिश्वत, थानेदार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफआर लगाने की एवज में मांगी 1 लाख की रिश्वत, थानेदार गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
रिश्वतखोर थानेदार गिरफ्तार
- फोटो : am
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी के एक मुकदमे में एफआर लगाने की एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाले एक सबइंस्पेक्टर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थानेदार को उस वक्त पकड़ा जब उसने परिवादी से बीस हजार रुपए की रिश्वत ली।
एडिशनल एसपी राजेंद्र सिंह गोगावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोपाल गुर्जर उम्र 57 साल, बड़बेली, मंडावर, झालावाड़ का रहने वाला है। वह बारां जिले के कोतवाली थाने में सबइंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। उसके खिलाफ तेल फैक्ट्री, बारां निवासी शिवनारायण ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि इस वर्ष कोतवाली थाने में धोखाधड़ी व गबन का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें एफआर लगाने की एवज में आरोपी गोपाल लाल परिवादी शिवनारायण से एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। इसकी एक किश्त के रुप में 20 हजार रुपए मांगे।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी बारां जिले की टीम ने ट्रेप की कार्रवाई रची। आज परिवादी शिवनारायण रिश्वत की रकम 20 हजार रुपए लेकर सबइंस्पेक्टर गोपाल लाल गुर्जर के पास पहुंचा। जहां उसने रिश्वत लेकर अपने पास रख लिए। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी की टीम ने थानेदार गोपाललाल को गिरफ्तार कर लिया। उससे रिश्वत बरामद कर ली। अब मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।