फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a police constable caught by acb team in jaipur

यहां सिपाही को रिश्वत के नोट ने नहीं गुलाबी रंग ने पकड़वाया  

Thu, 06 Apr 2017 09:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 06 Apr 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
a police constable caught by acb team in jaipur
acb trap - फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार सुबह जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के रामगंज थाने में एक कांस्टेबल को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ लिया। लेकिन रिश्वतखोरी के केस में शायद यह इस तरह का
विज्ञापन

अजीबोगरीब मामला होगा। जिसमें एसीबी आरोपी कांस्टेबल से रिश्वत में ली गई राशि बरामद नहीं कर सकी बल्कि उसे हाथों पर आए गुलाबी रंग के आधार पर पकड़ा। यह कार्रवाई एएसपी नरोत्तम वर्मा के निर्देशन में इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर बृजपाल सिंह ने की। 
विज्ञापन


एसीबी का कहना है कि रिश्वत की यह राशि एक व्यक्ति से पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने की एवज में ली गई है। पकड़ा गया कांस्टेबल सुल्तान राम है, जो कि आमेर थाने से रामगंज थाने में पिछले दिनों ट्रांसफर होकर आया था। यहां रामगंज निवासी एक व्यक्ति से पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए 500 रुपए मांगे। इस पर परिवादी ने बुधवार को एसीबी में शिकायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी के मुताबिक कांस्टेबल सुल्तान ने परिवादी को पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए गुरुवार को बुलाया। साथ ही दो परिचितों की आईडी भी मंगवाई थी। गुरुवार को परिवादी रामगंज थाने पहुंचा जहां उसने सुल्तान राम को 500 रुपए का नोट व आईडी दे दी। बताया जा रहा है कि चंगुल में आने से पहले ही सुल्तान को एसीबी के आने की भनक लग गई। पकड़े जाने से पहले ही उसने नोट को इधर— उधर कर दिया। जब एसीबी ने उसे पकड़ा तो नोट बरामद नहीं हुआ। तब उसके हाथ धुलवाए तो गुलाबी रंग निकला। इससे एसीबी ने उसे रिश्वत लेने के जुर्म में हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed