{"_id":"59ba52614f1c1b1f688b487f","slug":"a-man-murderd-his-wife-and-then-he-committed-sucide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाजरे के खेत में पत्नी के साथ किया ये, जानकर बच्चे रोने लगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजरे के खेत में पत्नी के साथ किया ये, जानकर बच्चे रोने लगे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 14 Sep 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह अपनी पत्नी को मिर्ची तोड़ने के बहाने बाजरे के खेत में ले गया। इसके बाद उसके साथ ऐसा किया जिसे जानकर बच्चे रोने लगे।
दरअसल, मामला आपसी कलह से जुड़ा है। एक व्यक्ति ने पहले खेत में पत्नी की हत्या की और फिर देर रात को खुद भी फंदे से झूल गया। घटना जयपुर जिले में शाहपुरा थाना इलाके की है। सब इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने बताया कि भवानी सिंह राजपूत (45) और उसकी पत्नी संतोष कंवर (40) परिवार के साथ शाहपुरा के समीप जवानपुरा धोबी की ढाणी में रहते थे। उनके एक बेटा और दो बेटी हैं।
भवानी सिंह अपनी पत्नी संतोष को मिर्ची तोड़ने के बहाने खेत जाने की कहकर घर से निकला, लेकिन मिर्च के बजाय भवानी सिंह ने बाजरे के खेत में ले जाकर संतोष की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को वहीं पटककर घर आ गया। दिनभर इधर-उधर घूमता रहा। तब बच्चों और अन्य परिजनों ने कई बार भवानी सिंह से मां के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

रात को भवानी ने भी लगाया फंदा
बीती देर रात दो बजे परिजनों ने संतोष के बारे में पूछने के लिए भवानी सिंह के कमरे का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो भवानी कुंदे से फंदे पर लटके हुए नजर आया। यह देखकर परिजन हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने भवानी को तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ में सामने आया कि भवानी की पत्नी संतोष भी दोपहर से गायब है। इस पर पुलिस टीम संतोष को तलाशने खेतों में पहुंची। जहां बाजरे के खेत में संतोष कंवर की लाश मिली। उसका गला धारदार हथियार से कटा हुआ था। पूछताछ में पता चला कि भवानी सिंह शराब पीने का आदी था। उसका अपनी पत्नी संतोष से अक्सर झगड़ा होता रहता था।