{"_id":"597f01c24f1c1bcd4f8b47d5","slug":"a-man-got-died-in-a-road-accident-at-jaipur-delhi-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर ट्रोले ने राहगीर को चपेट में लिया, पेड़ से टकराकर रुका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर ट्रोले ने राहगीर को चपेट में लिया, पेड़ से टकराकर रुका
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 31 Jul 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर दिल्ली नेशनल हाइवे पर आज तेज रफ्तार एक बेकाबू ट्रोला डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चला गया और वहां सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर रुक गया। इस बीच बेकाबू ट्र्रोले की चपेट में एक राहगीर भी आ गया। उसकी हालत गंभीर है।
यह हादसा शाहपुरा में हाइवे पर स्थित साबी नदी पुलिया के पास हुआ। जिसमें गिरधारी लाल मीणा (45) गंभीर घायल हो गया। वह रोड क्रास कर कहीं जा रहा था। तभी ट्रोले ने उसे चपेट में ले लिया। वहां मौजूद लोग मदद कर गिरधारीलाल को शाहपुरा के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रोला दिल्ली की ओर से आ रहा था। तभी शाहपुरा क्षेत्र में अचानक ट्रोला बेकाबू हो गया और डिवाइडर कूदकर पेड़ से टकरा गया। वहीं गिरधारी लाल को चपेट में ले लिया। टक्कर से धमाके की आवाज सुनकर वहां काफी संख्या में आसपास के लोगों का हुजूम एकत्रित हो गया। वहां जाम लग गया। सूचना मिलने पर हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को हाइवे पर ट्रेफिक सुचारु करवाया। वहीं, हादसे के बाद चालक ओर परिचालक ट्रोला छोड़कर भाग गए।