{"_id":"592c42b74f1c1bed1abda85c","slug":"a-man-death-in-a-incident-at-harmada-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली खाली करते वक्त लकड़ियों के नीचे दबा युवक, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रॉली खाली करते वक्त लकड़ियों के नीचे दबा युवक, मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 30 May 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
लकड़ियों के नीचे दबा युवक
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरमाड़ा इलाके में दौलतपुरा के पास पोखरियावाला गांव में सोमवार को एक व्यक्ति लकड़ियों से भरी ट्रॉली खाली करते वक्त भारी भरकम लकड़ियां गिरने से नीचे दब गया। वहां मौजूद लोगों ने हादसे के तुरंत बाद हरमाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लकड़ी के गट्ठर को हटवाकर नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार राजकुमार मीणा करीब 35 साल का था। वह जमवारामगढ़ क्षेत्र के बासना गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कांवटिया अस्पताल में करवाया।
थानाधिकारी लाखन सिंह खटाना ने बताया कि राजकुमार सोमवार सुबह लकड़ी ट्रॉली भरकर पोखरिया वाला स्थित आरा मशीन पर खाली करने के लिए आया था। लकड़ियां खाली करते वक्त राजकुमार ट्रॉली के पीछे खड़ा था। तभी एक बड़ी लकड़ी के नीचे दब गया। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी।