फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a girl student commited sucide in jaipur

मुझे जॉब नहीं मिली, आई एम वेरी-वेरी सॉरी, लिखकर फंदे से झूली आर्किटेक्ट

Thu, 25 May 2017 04:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 25 May 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
a girl student commited sucide in jaipur
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अच्छी पढ़ाई और प्रयत्न करने पर भी जॉब नहीं मिलने से तनावग्रस्त एक युवती ने जयपुर में कल देर रात को कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आज अल सुबह उसकी मां चाय देने गई तब बेटी के फंदे पर लटकता देखकर हो खो बैठी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर करणीविहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मोर्चरी पहुंचाया। मौके से एक सुसाइड नोट मिला। जिसे जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक खुदकुशी से पहले योगिता ने एक सुसाइड नोट लिखा। जिसके मजमून में आर्थिक तंगी का हवाला देकर अपने माता पिता को संबोधित करते हुए कहा कि जॉब नहीं मिलने से मैं काफी परेशान हूूं। मम्मी पापा मैं आपसे बात नहीं कर पा रही हूं। बता भी नहीं पा रही हूं। काफी कोशिश पर भी मुझे अच्छा जॉब नहीं मिला है। मैं आप पर बोझ बनती जा रही हूं और अब बोझ नहीं बन सकती। आई एम वेरी वेरी सॉरी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुमन विहार में रहने वाली योगिता शर्मा 26 साल की थी। वह आर्किटेक्टर का कोर्स कर रही थी। वह कल रात कमरे में सोने चली गई। आज सुबह जब उसकी मां चाय लेकर उसके कमरे में गई तो दरवाजा खुला था और वह पंखे से लटकी हुई थी। थानाधिकारी महावीर सिंह के मुताबिक केस की जांच सबइंस्पेक्टर विनोद कर रहे है। सुसाइड नोट योगिता के कमरे में मिला था। जिसमें लिखी गई बातों के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed