फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a girl commited suicide in alwar, she is not happy with family

छात्रा ने कर ली खुदकुशी, लिख गई-मेरी बॉडी परिवार को न दी जाए

Fri, 03 Nov 2017 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 03 Nov 2017 02:35 PM IST
a girl commited suicide in alwar, she is not happy with family
छात्रा का शव - फोटो : अमर उजाला
एक कॉलेज छात्रा अपने परिवार से एक छोटी सी बात पर इस कदर नाराज हुई कि उसने खुदकुशी कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में बॉडी परिवार को न देने की बात भी लिखी है। 


मामला अलवर के किशनगढ़बास कस्बे का है। कस्बे में बिजली घर के सामने किराये के मकान में रह रही छात्रा ने सुसाइड नोट लिख फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार छात्रा तिष्टा बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह उसे इस विषय में दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन घरवालों के दबाव में उसने इस विषय में एडमिशन ले लिया। इस वजह से तिष्टा कई दिन से डिप्रेशन में चल रही थी। उसने आज मौका देख कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।


 

छात्रा चाहती थी यह बनना

a girl commited suicide in alwar, she is not happy with family
suicide
तिष्टा की फ्रेंड व रूम पाटनर श्वेता ने बताया की तिष्टा फैशन डिजायनर का कोर्स करना चाहती थी, जिसे घर वालों ने एग्रीकल्चर में दाखिल दिलवा दिया। इससे नाखुश हो कर उसने फंदा लगा लिया। उसने सुसाइड नोट में अपनी बॉडी को घर वालों को नहीं देने की भी बात कही।

थानाधिकारी चांद सिंह ने बताया की तिष्टा  कोटा निवासी थी, जो यहां एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रही थी। अलवर में वह किराये के मकान में रहती थी। आत्महत्या के बाद मौके पर जांच कर बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed