{"_id":"5a1fbe884f1c1b9e678bee4c","slug":"a-girl-commited-suicide-before-that-she-wrote-a-suicide-note-and-a-letter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जहर खाकर युवती पहुंची थाने, एक हाथ में सुसाइड नोट और दूसरे में लिखा था दर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाकर युवती पहुंची थाने, एक हाथ में सुसाइड नोट और दूसरे में लिखा था दर्द
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
suicide attempt
एक हाथ में सुसाइड नोट और दूसरे हाथ में शिकायत लेकर एक युवती थाने पहुंची और बेहोश हो गई। थाने में हड़कम्प मच गया। युवती ने जहरीला पदार्थ खा रखा था। सारा माजरा देखकर पुलिस सकते में आ गई।
दरअसल, जयपुर के मालवीय नगर थाने में एक युवती जहर खाकर पहुंची और बेहोश हो गई। युवती ने एक हाथ में सुसाइड नोट पकड़ रखा था। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के मुताबिक युवती झुंझुनूं की रहने वाली है और मालवीय नगर में रहती है। युवती ने उससे दुष्कर्म करने वाले एक युवक पर बदनाम करने की धमकी देने समेत कई आरोप लगाए हैं।
युवती ने जहर खाने से पहले तीन पेज की शिकायत लिखी, जिसमें उसने अपनी पूरी व्यथा लिख दी। उसने लिखा कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है, जिसके बाद वो यह कदम उठा रही है।

Trending Videos
ये लिखा था सुसाइड नोट में, खुदकुशी के पीछे ये था कारण
demo pic
युवती ने सेल्फॉस खाने से पहले सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने लिखा कि मेरे माता पिता बहुत अच्छे हैं, मैं सुसाइड कर रही हूं, जिसके लिए मैं माफी चाहती हूं। उसने मुझे बदनाम कर दिया है, मैं ऐसे नहीं जीना चाहती।
पुलिस के मुताबिक युवती ने करीब पांच महीने पहले झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाने में डोनी नामक के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। डोनी युवती की सहेली का भाई था। दोनों पक्षों ने बाद में समझौता कर लिया था।
आरोप है कि युवती को इसके बाद में भी वह परेशान कर रहा था। इसके अलावा वह उसे गंदे फोटोज भेजता बल्कि उसका वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी भी देता। वह उसे मिलने के लिए दबाव भी बना रहा था। इसके बाद युवती ने परेशान होकर पहले सुसाइड नोट और शिकायत लिखी और सेल्फॉस की गोलियां खा लीं।