फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A gang leader arrest in jaipur by crime branch commishnerete

शराब के ठेकों पर लूटपाट करने वाली गैंग का सरगना गिरफ्तार 

Mon, 12 Jun 2017 06:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 12 Jun 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
A gang leader arrest in jaipur by crime branch commishnerete
arrested - फोटो : Demo pic
राजस्थान के कई जिलों में शराब ठेकों पर लूटपाट के अलावा कई अन्य वारदातें करने वाले गिरोह के सरगना को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की हरमाड़ा थाना ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे वारदात में प्रयुक्त एक बोलेरो और एक अवैध देशी कट्टा तथा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महेंद्र बुड़ानिया उम्र 28 साल निवासी ढाणी चैनसिंह गांव सेफरागुवार, तहसील खेतड़ी जिला झुन्झुनू का रहने वाला है। 
विज्ञापन


गत दिनों हरमाड़ा के गांव खोरा श्यामदास में शराब ठेके पर सैल्समैन को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात हुई थी। डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता और डीसीपी क्राइम डॉक्टर विकास पाठक के निर्देशन में चली पड़ताल में जयपुर कमिश्नरेट की सीआईयू टीम को लूटा गया माल नीमकाथाना,सीकर में बेचने की सूचना मिली। तब आरोपी महेंन्द्र बुड़ानिया और उसके गिरोह द्वारा लूटपाट की वारदातें करने की जानकारी मिली। सोमवार को सीआईयू टीम को सूचना मिली कि आरोपी महेंद्र बुड़ानिया शराब के ठेकों की रैकी करने के लिये नीमकाथाना से जयपुर की तरफ सीकर नंबर की बोलेरो में आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर हरमाड़ा थाना पुलिस ने सीकर रोड स्थित चैक पोस्ट पर नाकाबंदी करवाई। तब सीकर नंबर की संदिग्ध बोलेरो को रुकवाया। जिसमें महेंद्र बुड़ानिया मौजूद था। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली। तब एक अवैध देशी कट्टा मिला। इस पर उसे आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी महेंद्र बुडानिया ने अपने गिरोह के साथ मिलकर शराब ठेकों पर लूट, वाहन चोरी, नकबजनी, टायर चोरी, डीजे सेट चोरी, बकरी चोरी की करीब तीन दर्जन वारदात करना स्वीकार किया है।  यह गिरोह राजस्थान के करीब 12 जिलों में सक्रिय है। वारदात में चोरी किया माल पिकअप, कैम्पर, बोलेरो, स्कार्पियो में भरकर ले जाते हैं। अधिकांश माल नीमकाथाना व आस पास में बेचते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed