फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A fake weapon license made by the name of these criminals has now been disclosed.

इन रसूखदारों के नाम से भी बने फर्जी हथियार लाइसेंस, अब हुआ खुलासा

Fri, 15 Sep 2017 03:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 15 Sep 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
A fake weapon license made by the name of these criminals has now been disclosed.
अवैध हथियार - फोटो : Demo pic
मोटी रकम लेकर रसूखदार लोगों के जम्मू-कश्मीर के स्थानीय पते के आधार पर लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के भंडाफोड़ होने के बाद एटीएस की कार्रवाई जारी है। गिरोह के पांच आरोपियों के एटीएस की गिरफ्त में आने के बाद हुई छापामारी में काफी संख्या में अवैध हथियार और बैकडेट में बनाए गए करीब चार सौ हथियार लाइसेंस जब्त किए गए। जो कि राजस्थान के रहने वाले कई प्रतिष्ठित और रसूखदार लोग है। 
विज्ञापन


एटीएस की टीम ने इन लाइसेंसों के नाम व पते के आधार पर उदयपुर जिले में भी बीती देर रात को छापेमारी की। जिसमें आज भी पड़ताल जारी रही। मोटी रकम देकर फर्जी लाइसेंस के जरिये अवैध हथियार क्रय करने में लिप्त उदयपुर के कुछ रसूखदारों के नामों का खुलासा हुआ है। एटीएस के जयपुर मुख्यालय में गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद शुक्रवार को स्थानीय एटीएस के पास अधिकृत सूची आ गई। इससे इन लोगों के नामों का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बताया एटीएस की गत दिनों हुई छापा कार्यवाही में उदयपुर सहित अंचल के अन्य जिलों के रसूखदार भी अवैध हथियार और फर्जी लाइसेंस के साथ गिरफ्त में आए। उनके ठिकानों से अवैध पिस्टल, रिवॉल्वर, कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए गए थे। सभी के पास जम्मू-कश्मीर से जारी हुए जाली हथियार लाइसेंस के जरिये हथियार खरीदना सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया और अब

A fake weapon license made by the name of these criminals has now been disclosed.
हथियार - फोटो : Demo pic
इस पर ऐसे लोगों को एटीएस अधिकारियों ने नोटिस देकर पूछताछ के लिये मुख्यालय पर तलब किया। सूत्रों के अनुसार उदयपुर के करीब 13 लोगों से जयपुर एटीएस मुख्यालय में गुरुवार को पूछताछ की गई और उनके पास मिले अवैध हथियार और दस्तावेजो की जांच की। उनके बयान लिए गए। एएसपी रानू शर्मा के मुताबिक एटीएस मुख्यालय से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की जांच और कार्यवाही की जाएगी। 

सुमित भण्डारी पुत्र राजेन्द्र भण्डारी निवासी भूपालपुरा
इंतखाब आलम पुत्र सैयद अहमद निवासी राताखेत
विकास सुहालता पुत्र रंगनारायण निवासी सेक्टर-13
संजय तलेसरा पुत्र गिरधारी लाल निवासी रामपुरा रोड
पारस बोल्या पुत्र यवंतीकुमार जैन निवासी गायत्री नगर
हसन पालीवाला पुत्र शब्बीर पालीवाला निवासी अम्बावगढ़
जयशंकर राय पुत्र जेप्पूराम निवासी सेक्टर-11
रविकांत त्रिपाठी पुत्र शशिकांत त्रिपाठी निवासी न्यू शोभागपुरा
दीपक कुमार परिहार पुत्र राधेश्याम परिहार निवासी नवरत्न कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed