फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A fake Facebook account run in the name of Anandpal, a boy caught in Nagaur

आनन्दपाल के नाम से फेसबुक पर धमकियां देता था ये शख्स

Tue, 04 Apr 2017 12:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 04 Apr 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
A fake Facebook account run in the name of Anandpal, a boy caught in Nagaur
गिरफ्तार आरोपी कुलदीप सिंह - फोटो : Amar Ujala
कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का फेसबुक अकाउंट लंबे अरसे से सुर्खियों में रहा है। जिस पर कई सवाल भी उठे की आखिर यह फेसबुक पेज फरारी के दौरान आनंदपाल ही चला रहा है या फिर उसका गुर्गा। सोमवार को नागौर जिले की लाडनूं थाना पुलिस ने मामले से पर्दा उठाते हुए एक युवक को गिरफ्त में ले लिया। जो कि आनंदपाल के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर धमकी भरे मैसेज, उसके फोटो और समाज में अराजकता फैलाने वाले मैसेज पोस्ट कर रहा था।
विज्ञापन


एसपी नागौर पारिस देशमुख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुलदीप सिंह सोलंकी है। जो कि वार्ड नंबर 4, लाडनूं नागौर का रहने वाला है। पिछले तीन— चार माह से आनंदपाल के नाम से चल रहे फेसबुक अकाउंट पेज पर एडिशनल एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में पुलिस की निगरानी की जा रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान कुलदीप सिंह की गतिविधियां भी संदिग्ध नजर आई। निगरानी में सामने आया कि कुलदीप का आनंदपाल के परिवार से काफी मेलजोल है और उनके घर आना—जाना है। वह आनंदपाल का काफी करीबी है। इस पर लाडनूं थानाप्रभारी नागरममल कुमावत और सबइंस्पेक्टर लालचंद की टीम आरोपी कुलदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। जिसमें उसने मोबाइल फोन व कम्यूटर के जरिए आनंदपाल सिंह सांवराद के नाम से फेसबुक पेज चलाने की बात स्वीकार कर ली। तब उसे सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पेज पर आनंदपाल सिंह उर्फ शेरे—ए—राजस्थान लाडनूं बायोग्राफी लिखी

A fake Facebook account run in the name of Anandpal, a boy caught in Nagaur
Arrest - फोटो : Demo pic
नागौर के एएसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि कुलदीप सिंह ने अपने नाम से फेसबुक पर प्रोफाइल बनाई और फिर उसमें आनंदपाल सिंह सांवराद के नाम से पेज बनाया। इसके बाद फर्जी अकाउंंट में आनंदपाल के परिवार के फोटो, मीडिया रिपोर्टस की कटिंग व फोटो लगाए।
इस पेज पर आनंदपाल सिंह उर्फ एपी उर्फ शेरे—ए—राजस्थान लाडनूं लिखकर उसकी बायोग्राफी लिखी। उसके कम्यूटर पर अकाउंट खोलने पर 29 जनवरी को आनंदपाल के नाम से अंग्रेजी भाषा में पोस्ट किया गया धमकी भरा मैसेज मिल गया। लाडनूं थाना पुलिस ने कुलदीप सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed