{"_id":"592adaf74f1c1bf114bdabbf","slug":"a-criminal-escaped-from-dacoity-with-sms-hospital-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस अस्पताल से चालानी गार्ड को चकमा देकर फरार हुआ बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएमएस अस्पताल से चालानी गार्ड को चकमा देकर फरार हुआ बदमाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 May 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
एसएमएस अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल में रविवार को दो चालानी गार्ड को चकमा देकर एक हार्डकोर बदमाश राहुल नन्दा भाग निकला। इसके बाद जयपुर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मोतीडूंगरी और अशोक नगर थाने की पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की कई टीमें सादावर्दी में राहुल नन्दा की तलाश में जुटी रही। लेकिन उसका पता नहीं चला।
पुलिस के अनुसार पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी राहुल नन्दा ट्रांसपोर्ट नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह कल्याण जी का रास्ता, चांदपोल का रहने वाला है। राजधानी के कुख्यात चैन स्नेचरों में उसका नाम शामिल है। उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज है। पिछले वर्ष मई माह में जवाहर नगर थाना पुलिस ने राहुल नन्दा को गिरफ्तार किया था। तब उस पर 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। इसके बाद से वह जयपुर सेंट्रल जेल में था।
रविवार को दोपहर करीब 12 बजे दो चालानी गार्ड राहुल नन्दा को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एसएमएस अस्पताल लेकर आए थे। जहां करीब ढाई बजे वह चालानी गार्ड को चकमा देकर भाग गया। पुलिस उच्चाधिकारियों के मुताबिक चालानी गार्डों ने इसकी सूचना एसएमएस अस्पताल पुलिस चौकी में दी। तब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।