{"_id":"5979ba5f4f1c1bff4d8b481d","slug":"a-cheater-arrest-who-cheat-with-womens-in-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये शख्स एटीएम पर जाने वाली महिलाओं को बनाता था शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये शख्स एटीएम पर जाने वाली महिलाओं को बनाता था शिकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 27 Jul 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम पर जाने वाली महिलाओं को ये शख्स अपना शिकार बनाता था। ऐसे में महिलाएं इससे काफी डरी हुई थी। इसके बाद मामले में पुलिस ने ऐसे ही एक जने को गिरफ्तार कर लिया।
घटना राजस्थान में अलवर जिले की खेड़ली थाना इलाके की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उमर सिंह जाटव है। वह कठूमर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ामैदा का रहने वाला है और खेड़ली कस्बे के एटीएम के आसपास घूमता रहता है। आरोपी ने एक फौजी की पत्नी को रुपए निकालने में मदद करके 20 हजार रुपए उसके खाते से निकाल लिए थे। ठगी का पता चलने पर फौजी ने खेड़ली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब कोई महिला एटीएम से रुपए निकालने पहुंचती है तब वह मदद करने के बहाने एटीएम से रुपए निकाल कर देता था। इस दौरान वह दोबारा उसी एटीएम कार्ड को मशीन में लगा कर यस का बटन दबा देता था। जब महिला एटीएम से बाहर चली जाती। इसके बाद आरोपी मशीन में राशि भरकर रुपए निकाल लेता था। उसने पूछताछ में एक दर्जन से ज्यादा वारदात कबूल की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को धरदबोचा।