फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a businessman kidnepped from ajmer and murdered in sikar

अजमेर से युवक का अपहरण कर हत्या, सीकर में मिली लाश

Fri, 19 May 2017 04:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 19 May 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
a businessman kidnepped from ajmer and murdered in sikar
murder - फोटो : Demo pic
शराब के कारोबार में लिप्त एक युवक की अजमेर से गुरुवार रात को अपहरण कर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार को युवक की लाश सीकर जिले के दादिया थाना इलाके के दीनारपुरा गांव के पास लावारिस खड़ी एक कार में मिली। जिस पर जयपुर के रजिस्ट्रेशन नंबर लिखे है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को खुलवाया तब उसमें युवक की लाश पड़ी थी। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं, बाएं कंधे पर गोली भी मारने के निशान मिले। सीकर के एएसपी डॉक्टर तेजपाल सिंह के मुताबिक शव की शिनाख्त अजमेर जिले के भगवानगंज में  रामगंज काछी बस्ती निवासी श्रवण उर्फ अशोक सांसी के रुप में हुई। वह करीब 33 साल का था और शराब कारोबार के साथ ही सब्जी मंडी में टमाटर व्यवसाय से भी जुड़ा हुआ था। शव की शिनाख्त होने पर सीकर पुलिस ने श्रवण के परिजनों को फोन किया। तब वे भी मौके पर पहुंचे और बताया कि श्रवण के साथ शराब कारोबार में हरियाणा का आदतन बदमाश दीपक उर्फ मलिक भी शामिल था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक श्रवण का बदमाश दीपक मलिक और उसके साथियों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। तब से उसे धमकियां मिल रही थी। परिजनों का कहना है कि दीपक के साथ तीन लोग और शामिल थे। उन्होंने गुरुवार रात करीब 11 बजे श्रवण को अजमेर में किशनगढ़ के गेगल गांव के पास बुलाया और वहीं से श्रवण का अपहरण कर ले गए। परिजनों ने श्रवण के घर नहीं लौटने पर किशनगढ़ थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी दौरान शुकवार सुबह सीकर पुलिस ने श्रवण की हत्या की सूचना अजमेर पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed