{"_id":"59ca2dc34f1c1b79548b478e","slug":"a-boy-friend-rape-to-her-married-girlfriend-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की हो गई शादी तो बॉयफ्रेंड ने होटल में बुला बना लिया बंधक, 10 दिन तक किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका की हो गई शादी तो बॉयफ्रेंड ने होटल में बुला बना लिया बंधक, 10 दिन तक किया रेप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Sep 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
बॉयफ्रेंड ने शादी के बाद अपनी विवाहिता प्रेमिका को बंधक बना लिया और 10 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। आखिरकार, आरोपी के चंगुल से छूटकर भाग निकली विवाहिता ने पुलिस थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। यह मामला राजस्थान में सिरोही जिले के माउंट आबू का है।
रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह शादी से पहले माउंट आबू में एक मार्बल व्यवसायी के यहां जॉब करती थी। वहीं नजदीक निर्माणाधीन बिल्डिंग के ठेकेदार के बेटे घनश्याम से उसकी मुलाकात हो गई। उनके बीच हुई दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन ज्योंही इसकी भनक पीड़िता के परिजनों को लगी। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता की शादी गुजरात में एक युवक से कर दी।

Trending Videos
विवाहिता को यह झांसा देकर होटल बुलाया
rape
- फोटो : Demo pic
पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद भी आरोपी घनश्याम ने उसका मोबाइल नंबर का पता लगा लिया और उसे फोन कर परेशान करने लगा। तब उसने सिम तोड़ दी। इसके बाद घनश्याम ने विवाहिता की सास के मोबाइल नंबरों पर फोन किए और धमकियां दी कि यदि उसने मुलाकात नहीं की तो वह उनके शादी से पहले के फोटो और वीडियो उसके ससुराल वालों को भेज देगा।
इस तरह, ब्लैकमेल कर घनश्याम ने विवाहिता को झांसा दिया कि यदि वह एक बार मिल लेगी तो उसके सारे फोटो और वीडियो डिलीट कर देगा। विश्वास में आकर पीड़िता विवाहिता अपने ससुराल से माउंट आबू स्थित पीहर पहुंची। आरोप है कि अाबू में बस से पहुंचते ही घनश्याम ने विवाहिता को पकड़ लिया और वह चाय-नाश्ते के बहाने उसे एक होटल में ले गया। जहां घनश्याम ने पीड़िता को शादी के पहले लिए गए आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकियां दी।
फिर नशीला पेय पिला दिया। इससे पीड़िता अचेत हो गई और तब घनश्याम ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद करीब 10 दिनों तक होटल में बंधक बना कर रखा और दुष्कर्म करता रहा। पिछले दिनों पीड़िता मौका मिलते ही होटल से भाग निकली और माउंट आबू पुलिस स्टेशन पहुंचकर आपबीती सुनाई और फिर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।