{"_id":"593a673e4f1c1b901c9cb01d","slug":"9-gamblers-arrested-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से चला रहे थे जुएं का अड्डा, 9 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से चला रहे थे जुएं का अड्डा, 9 गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा में आरकेपुरम थाना पुलिस ने शुक्रवार को जुआरियों पर शिकंजा कसते हुए नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग दो कारों में ही जुआ खेल रहे थे।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बंधा धर्मपुरा रोड पर दो कारों को खड़ी करके कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो यहां 9 जुआरी ताश के पत्तो पर दांव लगा रहे थे। इस पर पुलिस टीम ने इन्हें धर दबोचा। थानाधिकारी शौकत खान ने बताया कि कार्रवाई में जुआरियों के पास 58 हजार 830 रुपए की नकदी, दो कार और एक स्कूटी मिली है जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आदतन जुआरी होने के कारण पहले भी इनके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके सभी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।