{"_id":"59256fbb4f1c1ba716536185","slug":"60-thousand-rupees-bribe-in-kota-accountant-jen-and-ldc-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा में 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते अकाउंटेंट, जेईएन एवं एलडीसी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटा में 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते अकाउंटेंट, जेईएन एवं एलडीसी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 May 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
अकाउंटेंट, जेईएन एवं एलडीसी गिरफ्तार
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चंबल कमांड क्षेत्र विकास के अकाउंटेंट अवधेश शर्मा, जेईएन उमेश श्रृंगी एवं एलडीसी अरविंद राजावत को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि परिवादी चंबल कमांड क्षेत्र विकास में ग्रेंडर के पद पर कार्यरत रामकिशन ने एसीबी में शिकायत दी। जिसमें परिवादी ने बताया कि वर्ष 2006 से 2012 तक का उसका 10 लाख रूपये का एरियर बकाया चल रहा है। जिसे लेने के लिए वह हाईकोर्ट से केस भी जीत चुका है। लेकिन एरियर की राशि रिलीज करने के एवज में अकाउंटेंट अवधेश शर्मा, एलडीसी अरविंद राजावत एवं जईएन उमेश श्रृंगी 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा चंद्रशील ठाकुर के नेतृत्व में उक्त मांग का सत्यापन करवा करवाया। इसके बाद परिवादी को रिश्वत की रकम लेकर चंबल कमांड क्षेत्र विकास के आॅफिस भेजा। जहां अकाउंटेंट अवधेश शर्मा, एलडीसी अरविंद राजावत एवं जेईएन उमेश श्रृंगी को 60 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वत की यह राशि अकाउंटेंट अवधेश शर्मा के शर्ट की जेब से बरामद की गई। अब मुकदमा दर्ज कर एसीबी आगे की कार्रवाई कर रही है।