फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   5000 rupees bribe by threatening to cut power connections

बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर ली पांच हजार रुपए की रिश्वत

Mon, 16 Oct 2017 06:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 16 Oct 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
 5000 rupees bribe by threatening to cut power connections
bribe - फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिजली कंपनी के एक आॅफिस असिस्टेंट को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसीबी ने राजस्थान में उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले में की है। 
विज्ञापन


एसीबी के उपाधीक्षक राजीव जोशी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश चंद्र वर्मा है। मूल रुप से सांगानेर, जयपुर निवासी सुरेश छोटी सादड़ी स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में आॅफिस असिस्टेंट है। जोशी ने बताया कि गांव गजपुरा, छोटी सादड़ी निवासी मोडीराम ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने उसे खेत से बिजली की मोटर जब्त करने और कनेक्शन काटने की धमकी दी। 
विज्ञापन


शिकायत दर्ज कर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया। इसके बाद सुरेशचंद्र वर्मा को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। डिप्टी एसपी जोशी के मुताबिक इससे पहले भी आरोपी ने परिवादी मोडीराम को डरा धमकाकर दो-दो हजार रुपए दो बार में रिश्वत ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed