{"_id":"591ad21b4f1c1be764f22f7d","slug":"5-smugglers-arrested-including-illegal-weapons-in-pratap-garh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार व मादक पदार्थों समेत 5 तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियार व मादक पदार्थों समेत 5 तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 16 May 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
5 तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन किलो 250 ग्राम अफीम, तस्करी में प्रयुक्त तीन लक्जरी कार, 3 पिस्टल, 2 मैगजीन और 10 जिन्दा कारतूस समेत करीब 2 लाख 30 हजार रुपए जब्त किये है।
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विष्णुलाल उम्र 23 साल निवासी मोहेड़ा, अरनोद है। दूसरा कमलेश विश्नोई उम्र 26 साल निवासी नेहरू कॉलोनी नया बस स्टेशन के पास, थाना बाप, जोधपुर ग्रामीण है। तीसरा आरोपी भवानीशंकर पालीवाल उम्र 25 साल निवासी धापटों का बास, थाना बाप, जोधपुर ग्रामीण है। चौथा आरोपी अश्वनी तंवर उम्र 35 साल निवासी दर्जीयों का बास, बाप थाना, जोधपुर ग्रामीण और पांचवा नथमल जटिया उम्र 32 साल निवासी बाप, जिला जोधपुर ग्रामीण का है।
एसपी शिवराज मीणा व एएसपी रतनलाल भार्गव के निर्देशन में जिला पुलिस प्रतापगढ़ द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। कल रात गश्त के दौरान धमोतर थानाप्रभारी दीपक कुमार व अन्य पुलिसकर्मी गश्त पर थे। तब सरहद धमोतर मौजा राती तलाई फटा पर रोड़ के किनारे संदिग्ध अवस्था में तीन लग्जरी सफेद कारें खड़ी हुई दिखाई पड़ी। जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे। तलाशी में उनके पास अवैध हथियार, मादक पदार्थ व रकम मिली। जिसका कोई लाइसेंस नहीं था। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।