{"_id":"59f72fc64f1c1b86698b8707","slug":"4-robbers-are-arrested-in-ajmer-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर लेकर वृद्ध दम्पति को लूटा, 24 घंटे में पकड़े गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर लेकर वृद्ध दम्पति को लूटा, 24 घंटे में पकड़े गए बदमाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
एक वृद्ध दंपत्ति को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर चार शातिर लुटेरों को धरदबोचा। यूपी की इस गैंग के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक एयरगन, कटर सहित अन्य सामान जप्त किया है।
यह सनसनीखेज वारदात हुई थी राजस्थान के अजमेर जिले में। जहां के क्लॉक टॉवर थाना इलाके में रहने वलो वृद्ध कृष्ण नारायण गोयल और उनकी पत्नी प्रेमलता गोयल को देशी कट्टा व चाकू दिखाकर नकाबपोश बदमाश सोने के गहने लूटकर फरार हो गए थे।
थानाधिकारी रामावतार ने बताया कि ललितपुर, उत्तरप्रदेश निवासी गिरफ्तार आरोपी छोटू झा, राहुल सूद, आजादपुरा यूपी निवासी अभिषेक यादव और आगरा निवासी गौतम कुमार है। वारदात के बाद केसरगंज चौकी इंचार्ज राजाराम यादव को मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरोपी छोटू झा को पकड़कर पूछताछ की गई।

Trending Videos
यूपी से आकर होटल में ठहरे, फिर की वारदात
गैंग के कब्जे से जब्त हथियार व उपकरण
- फोटो : Amar Ujala
उनका गिरोह पिछले तीन-चार दिन से अजमेर में है और ब्यावर रोड़ स्थित मेट्रो होटल में रूका हुआ है। तब पुलिस ने होटल में दबिश दी जहां से पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को धरदबोचा। वहां कमरे की तलाशी में एक देशी कट्टा, एक एयर गन, एक कटर, हाथों के दस्ताने, रस्सी सहित अन्य सामान मिले। उनसे लूटे गए गहने भी बरामद कर लिए गए।
यह गैंग लूट की वारदात के वक्त विरोध करने पर किसी को जान से मारने में भी नहीं कतराती। आरोपियों ने गैंग में अपने तीन साथियों अरूण, पंकज और विशाल के भी वारदात में शामिल होना बताया। जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि वारदात के खुलासे में स्पेशल पुलिस टीम गठित की गई। जिसमें एएसआई राजाराम यादव, हैडकांस्टेबल गोपाल गोरा, कांस्टेबल गिरधारी लाल, भवानी सिंह, स्पेशल टीम के एएसआई मनोज कुमार, हैडकांस्टेबल मनोहर सिंह सहित अन्य शामिल थे।