फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   35 thousand rupees took away

बीबी के आॅपरेशन के लिए बेची भैंस, पैसे भी कोई ले भागा

Tue, 12 Sep 2017 03:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 12 Sep 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
35 thousand rupees took away
थाने में अपनी पीड़ा बताता परिवार - फोटो : अमर उजाला
इसे कहते है बदकिस्मती। पत्नी के ईलाज के लिए एक व्यक्ति ने अपनी भैंस बेच दी। इसके बाद उसे जो पैसे मिले उन्हें भी कोई ले भागा। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अलवर का है। यहां भगतसिंह चौराहे पर स्थित एक सोनोग्राफी सेंटर में अपनी पत्नी की जांच कराने आए व्यक्ति से अज्ञात व्यक्ति 34500 रुपए लेकर फरार हो गया। खेरली चंद्रावत गांव निवासी जैकमद्दीन ने बताया कि वह अपनी पत्नी बसकरी की रीड हड्डी की जांच कराने के लिए विजय सोनोग्राफी सेंटर पर आया था। उसने जांच के लिए जेब से रखे  रुपयों में से जैसे ही 500 रुपए निकाले तो बाकी के 34500 रुपए पास खड़ा युवक छीन कर फरार हो गया। उसने शोर मचाया, लेकिन वह युवक पकड़ में नहीं आया। 

अब परिवार का है बुरा हाल

35 thousand rupees took away
घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
जैकमद्दीन ने बताया कि उसकी पत्नी का आॅपरेशन होना था और इसके लिए उसने 35 हजार रुपए का इंतजाम भैंस बेचकर किया था। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।

इस घटना के बाद जैकम और उसके बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। जैकमद्दीन का कहना है कि इस संबंध में उसने सोनोग्राफी सेंटर पर सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की, लेकिन सोनोग्राफी संचालक ने उसे टाल दिया और शाम को पांच बजे आने का कहकर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed