{"_id":"58f322c24f1c1b1b7447051a","slug":"20-kg-silver-loot-from-passenger-at-jaipur-agra-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर-आगरा हाइवे पर बस यात्री से 20 किलो चांदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर-आगरा हाइवे पर बस यात्री से 20 किलो चांदी लूटी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 16 Apr 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर—आगरा हाइवे पर अज्ञात बदमाश शनिवार देर रात को बस में सवार एक यात्री से करीब 20 किलो चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
हथियारबंद बदमाशों द्वारा की गई वारदात से बस में सवार अन्य यात्रियों में दहशत मच गई। सूचना मिलने पर मेंहदीपुर बालाजी पुलिस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कई जगह दबिश दी। नाकाबंदी भी करवाई। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार लूट की वारदात शनिवार देर रात को आगरा हाइवे पर मेहंदीपुर बालाजी मोड़ के राजेश जैन नाम के व्यक्ति से हुई।
ज्वैलरी व्यवसाय से जुड़े राजेश जैन कल रात को राजस्थान रोडवेज़ में सवार होकर जयपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान रोडवेज बस बालाजी मोड़ के पास आकर एक स्टोपेज पर रुकी। तभी दो बदमाश लूट के इरादे से जानबूझकर राजेश जैन से झगड़ा करने लगे और बाद में ध्यान बंटाकर राजेश का चांदी से भरा थैला लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन उनका पता नहीं चला।