{"_id":"5997e4214f1c1b62228b4bcd","slug":"2-5-million-rupees-stolen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब लूट, बैग पर लगाया अखबार और कर लिए ढाई लाख पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजीबोगरीब लूट, बैग पर लगाया अखबार और कर लिए ढाई लाख पार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में नजर आया लुटेरा
- फोटो : अमर उजाला
बैंक में पैसे जमा करवाने आए लोगों के चपत लगाने के लिए बदमाश नए-नए पैंतरे आजमाते रहते हैं। ऐसा ही कुछ अलग मामला सामने आया है। इसमें बदमाश ने अखबार की आड़ में ढाई लाख रुपए की चपत लगा दी और फरार हो गया।
जैसलमेर में शातिर बदमाश ने बैंक में पैसे जमा करवाने आए युवक के बैग से करीब ढाई लाख रुपए पार कर लिए। पीड़ित चंद्रवीर सिंह एक निजी फर्म में काम करता है। उसके मुताबिक आज बैंक खुलते ही वह 2 लाख 48 हजार रूपए की राशि जमा करवाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचा। बैंक में पर्ची भरने के बाद चन्द्रवीर सिंह राशि जमा करवाने के लिए लाइन में खड़ा था।
इसी बीच एक अनजान युवक भी उसके पीछे आकर खड़ा हो गया। चन्द्रवीर सिंह के बैग में राशि रखी हुई थी। वहीं चोर ने अखबार की आड़ में बैग से राशि निकाल दी। राशि निकालने के बाद चोर रफू चक्कर हो गया।

Trending Videos
यूं नजर आया अखबार के साथ
पीड़ित युवक
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जब चन्द्रवीरसिंह का राशि जमा करवाने का नंबर आया तो बैग खाली देखकर वह दंग रह गया। चन्द्रवीरसिंह ने पूरी घटना की जानकारी बैंक मैनेजर को दी। वहीं जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो साफ तौर पर चोर युवक ने अखबार की आड़ में राशि पार करता नजर आया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी बैंक पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने प्रारंभ कर दिए।
फिलहाल आरोपी का पता नहीं चल सका है। पुलिस के सामने आरोपी का केवल चेहरा है। पुलिस जोर-शोर से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
फिलहाल आरोपी का पता नहीं चल सका है। पुलिस के सामने आरोपी का केवल चेहरा है। पुलिस जोर-शोर से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।