फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   15 million goods stolen from the house

कांग्रेस नेत्री के मकान से दिनदहाड़े 15 लाख का माल पार

Wed, 26 Apr 2017 06:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 26 Apr 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
15 million goods stolen from the house
अजमेर शहर में दिनदहाड़े कांग्रेस नेत्री के मकान से चोर 15 लाख रुपए का माल उड़ा ले गए। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चोरों ने कांग्रेस नेत्री प्रमिला कौशिक के मकान में दिनदहाड़े धावा बोला। कांग्रेस के पूर्व उपमंत्री ललित भाटी ने बताया कि कौशिक उनके आॅफिस आ गई थी। इसी दौरान कौशिक के सूने मकान के ताले तोड़कर चोर घुसे। चोरों ने अलमारी और लाॅकर में रखे 5 लाख रुपए नगद व 10 लाख रुपए के जेवरात चुरा ले गए। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने जब प्रमिला के मकान से कुछ लोगों को भागते देखा तो तुरंत इसकी सूचना प्रमिला को दी। इस पर वह घर पहुंची तो सारा सामान अस्त—व्यस्त और ताले टूटे हुए थे।


सूचना मिलते ही आईपीएस मोनिका सैन, अलवरगेट थानाधिकारी हरिपाल सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को बुलवाकर मौके से फिंगर प्रिंट लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed