{"_id":"597c6cca4f1c1b66278b4616","slug":"13-thieves-in-a-colony-in-2-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कॉलोनी है चोरों की 'फेवरेट', चंद दिनों में कई वारदातें...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक कॉलोनी है चोरों की 'फेवरेट', चंद दिनों में कई वारदातें...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 29 Jul 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऐसी कॉलोनी है, जो शायद चोरों को भा गई है। यही वजह है कि कुछ ही दिनों में एक के बाद एक कई चोरियों यहां अंजाम दी गई। हर बार मामला दर्ज हुआ और अब तक एक भी चोर पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है।
मामला राजसमंद का है। यहां स्थित शांति कॉलोनी चोरों की पसंदीदा कॉलोनी बन गई है। जानकारी के मुताबिक पिछले दो महीनों में चोरों ने यहां 13 चोरियों अंजाम दी है। ताजा मामला बीती रात का है। जब चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी कर डाली।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात हुई 13 वीं चोरी, शांति कॉलोनी निवासी हिम्मत सिंह के यहां हुई। वे अपने परिवार के साथ किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेने बाहर गए हुए थे। मकान सूना पाकर चोरों ने धावा बोल दिया। कमरों के ताले तोड़े, आलमारियों को खंगाला और फिर इत्मीनान से माल समेट कर पार हो गए। चोरों ने करीब पचास रुपए कैश, छह सात तोले सोना और एक किलो से ज्यादा चांदी समेट ली है।
विज्ञापन
कॉलोनी में होने वाली लगातार चोरियों को लेकर कॉलोनीवासियों में खासा गुस्सा है। उनका कहना है कि मई से लेकर अब तक 13 वारदातें हुई हैं। मामले कांकरोली थाने में दर्ज हैं। बावजूद इसके इन घटनाओं पर लगाम नहीं लग रही। पुलिस की गश्त पस्त हो रही है और चोरों को हिम्मत दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।