{"_id":"59df67964f1c1bee688b55a1","slug":"13-ips-officers-from-6-states-saw-the-abhay-command-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 राज्यों के 13 आईपीएस अधिकारियों ने देखा यहां का “अभय कमाण्ड सेंटर” ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 राज्यों के 13 आईपीएस अधिकारियों ने देखा यहां का “अभय कमाण्ड सेंटर”
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 12 Oct 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस आयुक्तालय में 6 राज्यों के आईपीएस
- फोटो : Vishnu Sharma
देश के छह राज्यों के 13 आईपीएस आॅफिसर प्रदेश की राजधानी में क्राइम कंट्रोल और अपराधियों की पहचान के लिए बनाए गए हाईटेक “अभय कमाण्ड सेंटर” पहुंचे। जहां उन्होंने जयपुर पुलिस की डिजीटल तकनीक से अपराध नियंत्रण की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की।
पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि आईपीएस अधिकारियों के दल ने पुलिस आयुक्तालय जयपुर में नवनिर्मित अत्याधुनिक “अभय कमाण्ड सेंटर” का अवलोकन किया। इस दौरान अभय कमांड प्रभारी एडिशनल डीसीपी कमल शेखावत ने पाॅवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से शहर में लगे कैमरों का लाइव प्रजेंटेशन व सिस्टम के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही कन्ट्रोल रूम की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कंट्रोल रूम के जरिये अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। इस दौरान आईपीएस अधिकारियों के दल ने अपराधों की रोकथाम की दिशा में पुलिस कमिश्नरेट के इस प्रयास की सराहना की।
इस आईपीएस अधिकारियों के दल में पंजाब के अरूण कुमार मित्तल, सुरेन्द्र कुमार काला, हरियाणा की स्मिति चौधरी, विकास धनखड़, बिहार के राजेश त्रिपाठी, सुरेश प्रसाद चौधरी, उमा शंकर प्रसाद, संजय कुमार, डाॅ0 परवेल अख्तर, उत्तरप्रदेश के डी.पी.एन पांडे, वी.के मिश्रा, झारखंड़ के दीपक कुमार सिन्हा, पश्चिम बंगाल के बसब दास गुप्ता शामिल थे।