फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   11 child labor free from a bangle factory, a arrested in jaipur

चूड़ी बनाने के कारखाने से 11 बालश्रमिक मुक्त, एक गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2017 05:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 12 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
 11 child labor free from a bangle factory, a arrested in jaipur
चूड़ी बनाने के कारखाने से 11 बालश्रमिक मुक्त - फोटो : Amar Ujala
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में नार्थ जिले की मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने सोमवार को  चूड़ी बनाने के कारखाने में बालश्रम कर रहे 11 मासूम बच्चों को मुक्त करवाया। यह बच्चे यूपी व बिहार के रहने वाले बताए जा रहे है। जिन्हें कुछ दिनों पहले यहां कारखाने में लाया गया था।
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी राजेश मील ने बताया कि यह कार्रवाई मानव तस्करी विरोधी यूनिट में प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेशचंद के नेतृत्व में कांस्टेबल अरविंद कुमार, नवरंग सिंह ने बचपन बचाओ आंदोलन के देशराज सिंह की सूचना पर की। पुलिस टीम ने सोमवार दोपहर को भट्टा बस्ती थाना इलाके में पुलिस के सहयोग से गुजराती पार्क के सामने, भट्टा बस्ती में एक मकान पर छापा मारा। जहां चूड़ी बनाने का कारखाना चल रहा था। वहां 11 नाबालिग बच्चे चूड़ी बनाने का काम कर रहे थे। वहां मौजूद आरोपी संचालक लड्डू ठाकुर को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी तवरेज पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया। भट्टाबस्ती थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed