{"_id":"591d40e74f1c1b9c0cf23c0c","slug":"crime-graph-raise-in-pushkar-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरोइन बनाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरोइन बनाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 May 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थराज पुष्कर में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रही है। दो दिन पूर्व सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ और अब एक मॉडल से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। जयपुर की रहने वाली एक मॉडल ने पुष्कर थाने में मामला दर्ज कराया है कि पुष्कर में शूटिंग के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है।
विज्ञापन
थानाधिकारी दुलीचंद ने बताया कि पीड़िता जयपुर के मानसरोवर की रहने वाली है। उसने रिपोर्ट दी है कि मेरठ निवासी उपदेश राणा भूमि नामक फिल्म की शूटिंग पुष्कर में होने की बात कहकर 27 अप्रेल को पुष्कर लाया था। उसके बाद वह लोग थाने के नजदीक स्थित ही एक होटल में रुके थे। दूसरे दिन सुबह उपदेश राणा उसके कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब वह चिल्लाई तो घबराकर वह भाग गया। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि राणा पूर्व में भी कई लड़कियों के साथ हिरोइन बनाने को लेकर छेड़छाड़ व रेप की कोशिश कर चुका है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन