फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   crime graph raise in pushkar daily

हिरोइन बनाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 18 May 2017 12:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 May 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
crime graph raise in pushkar daily
फाइल फोटो।

तीर्थराज पुष्कर में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रही है। दो दिन पूर्व सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ और अब एक मॉडल से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। जयपुर की रहने वाली एक मॉडल ने पुष्कर थाने में मामला दर्ज कराया है कि पुष्कर में शूटिंग के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है।

विज्ञापन


थानाधिकारी दुलीचंद ने बताया कि पीड़िता जयपुर के मानसरोवर की रहने वाली है। उसने रिपोर्ट दी है कि मेरठ निवासी उपदेश राणा भूमि नामक फिल्म की शूटिंग पुष्कर में होने की बात कहकर 27 अप्रेल को पुष्कर लाया था। उसके बाद वह लोग थाने के नजदीक स्थित ही एक होटल में रुके थे। दूसरे दिन सुबह उपदेश राणा उसके कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब वह चिल्लाई तो घबराकर वह भाग गया। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि राणा पूर्व में भी कई लड़कियों के साथ हिरोइन बनाने को लेकर  छेड़छाड़ व रेप की कोशिश कर चुका है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed